Weather Alert:झारखंड में 15 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर,आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में बारिश का दौर 15 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है. आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और वज्रपात की आशंका जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Weather Alert:झारखंड में 15 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर,आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में शनिवार से एक बार फिर बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, जहां लगातार हर दिन कहीं रुक-रुक कर, मध्यम, कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो रही है. आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. बारिश को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है. कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर धीरे-धीरे बन रहा है, जिसकी वजह से आने वाले अगले 15 अगस्त तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा और लगातार बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी.

आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज के मौसम में झारखंड के जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी आज बारिश का असर दिखेगा. मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक झारखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है. कुछ जिलों में हवा के झोंके 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास रहने से बचने की सलाह दी गई है.

वज्रपात से रहे सावधान 

वहीं, आज आंधी-तूफान और वज्रपात को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को खराब मौसम के समय खेतों में न जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही खुले मैदान और पेड़ के नीचे नहीं छिपना है, क्योंकि इन जगहों पर ही वज्रपात का सबसे अधिक खतरा रहता है. इसलिए सावधान रहें, ताकि कोई अनहोनी न हो.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान  27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.