Weather Alert: सावन की आखिरी सोमवारी पर 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. पलामू, गढ़वा, लातेहार समेत 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का भी अलर्ट जारी है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Weather Alert: सावन की आखिरी सोमवारी पर 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रोजाना झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, अगर सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज सावन की आखिरी सोमवारी है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से झारखंड के कुछ जिलों में हल्की, कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश, तो कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सावधान रहना है. वहीं, वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. आज झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा है.

झारखंड के 8 जिलों में आज कहर बरपाएगी बारिश

आज झारखंड के जिन आठ जिलों में भारी बारिश का खतरा है, उन जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी शामिल हैं. झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं, जहां मध्यम से हल्की और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. वहीं, अन्य जिलों की रिपोर्ट में रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह शामिल हैं. आज खास तौर पर इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि आज आंधी-तूफान और वज्रपात का भी खतरा है.

आंधी तूफ़ान और वज्रपात से रहे सावधान

झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना हुआ है, जहां खास तौर पर पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी. रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और अन्य जिलों में भी स्थानीय गरज-चमक के दौरान बिजली गिर सकती है. इसलिए इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है और खेत, खुले मैदान और पेड़ के नीचे भूलकर भी शरण नहीं लेना है, क्योंकि इन जगहों पर बिजली गिरने की संभावना अधिक होती है. इसलिए लोगों को खराब मौसम के समय घर पर ही सुरक्षित रहना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.