टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून का पूरा असर देखने को मिल रहा है.जहां राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है.अगर शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के पूरे 24 जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा. कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.वहीं तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.इसके साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात और आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिलेगा, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.
दिनभर होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज झारखंड के लगभग 20 से 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.इनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल है. इन जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.हालांकि, वज्रपात और तेज हवा को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.
वज्रपात औरआंधी-तूफान का अलर्ट जारी
वहीं 18 से 22 जिलों में आज वज्रपात का खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासकर खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया गया है.वहीं रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और देवघर में आज खास तौर पर आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

