Weather Alert: अगले 4 दिनों में पूरे झारखंड में एक्टिव होगा मानसून, पढ़िये IMD का बड़ा अपडेट

Weather Alert: अगले 4 दिनों में पूरे झारखंड में एक्टिव होगा मानसून, पढ़िये IMD का बड़ा अपडेट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून की एंट्री 15–20 दिन पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसका असर अब थोड़ा-बहुत देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची समेत जमशेदपुर और कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई.हालांकि, कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां आंधी-तूफान का असर देखा गया.वहीं, झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां अब तक मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है. इनमें गढ़वा और पलामू जिले शामिल है.यहां बारिश न के बराबर हुई है, जिसके कारण लोग अभी भी भीषण गर्मी से बेहाल है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है, वह थोड़ी राहत देने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले चार दिनों के अंदर पूरे झारखंड में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है.

 पढ़िये IMD का बड़ा अपडेट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जुलाई तक झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे. वहीं, गरज के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है.इसके साथ ही तेज हवा चलने के भी आसार है. तापमान में गिरावट की वजह से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत महसूस होगी.वहीं, वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिसके खतरे को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश पढ़िए

वहीं, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश मेदिनीनगर में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा चक्रधरपुर में 32 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 27.4 मिमी, दुमका में 24.6 मिमी और राजधानी रांची में केवल 2.6 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, गढ़वा और पलामू के लोग अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें भी भीषण गर्मी से राहत मिल सके.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.