टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है.आज सोमवार को मौसम विभाग की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि 6 जुलाई से 9 जुलाई तक पूरे झारखंड के 24 जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
पढ़िये आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं अगर सोमवार के मौसम की बात करें, तो आज झारखंड के उन जिलों में भी बारिश होगी, जहां लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे और गर्मी से बेहाल थे.आज गढ़वा, पलामू, चतरा समेत पूरे झारखंड में झमाझम बारिश होने की संभावना है.इससे एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा.
अगले तीन दिनों तक राज्य के 24 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
हालांकि, आज से अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान और वज्रपात का भी असर देखने को मिलेगा. इसे देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. आज झारखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम, तो कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है.इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है.
दिन भर छाए रहेंगे बादल
वहीं राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है.इससे मौसम पूरी तरह सुहावना रहेगा। वहीं तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.यह समय घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. यदि आप मानसून ट्रीप प्लान बना रहे हैं, तो यह समय सबसे सही है.क्योंकि झारखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए भी यह सबसे सही समय माना जाता है. हालांकि, घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर जान लें कि कहां बारिश होने वाली है, मौसम बिगड़ने की संभावना है या फिर मौसम सामान्य रहने वाला है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

