Weather Alert:झारखंड के 8 जिलों तक पहुंचा मानसून, अगले 5 दिनों में पूरे राज्य में सक्रिय होने की संभावना

Weather Alert:झारखंड के 8 जिलों तक पहुंचा मानसून, अगले 5 दिनों में पूरे राज्य में सक्रिय होने की संभावना

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन फिर भी उमस वाली गर्मी से लोग बेहाल है.वही मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए राहत भारी खबर है.बताया जा रहा है कि झारखंड के 8 जिलों में मानसून ने एंट्री मार दी है, वहीं आने वाले पांच दिनों तक पूरे राज्य में दस्तक देने की संभावना है.हालांकी अगले 2 दिनों तक मानसून की रफ़्तार थोड़ी धीमी रह सकती है,जहां हल्की फुल्की बारिश होगी तो वही बादल छाए रहेंगे, लेकिन इसके बाद मानसून एक बार फिर से पुरी तरह से एक्टिव हो जाएगा.

 8 जिलों तक पहुंचा मानसून

आईएमडी की ओर से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सोमवार को मानसून रांची, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां खूंटी, रामगढ़,और पश्चिमी सिंहभूम के इलाकों में पूरी तरह सक्रिय हो गया.जहां आज मंगलवार को भी इसका असर देखा जाएगा हालांकी यह असर व्यापक नहीं होगा लेकिन आगे जाकर मानसून पूरी तरीके से सक्रिय होने की संभावना है.यानि आज से अगले दो दिनों तक हल्की फुल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे वहीं तेज हवा चलने की भी संभावना है.

झारखंड में सामान्य से कम तो रांची में सामान्य से अधिक बारिश

वही जून महीने में हुई बारिश को देखा जाए तो राज्य में अब तक 29.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 55.6 मिमी से 47 फीसदी कम है.वहीं दूसरी तरफ राजधानी रांची की बात करें दो दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से राजधानी रांची में जून महीने में अब तक 86.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 57 मिमी से 51% अधिक है.

पलामू और कोल्हान में गर्मी से परेशान है लोग

वही पलामू और कोल्हान के कुछ जिलों की बात कर ली जाए तो मानसून के दस्तक के बीच भी भीषण गर्मी से लोग परेशान है. आलम यह है कि उमस वाली गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.वही तापमान भी नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है.जिससे लोगों की परेशानियाँ और ज्यादा बढ़ रही है.हालांकी मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों में झारखंड के सभी जिलों तक मानसून के पहुंचने की संभावना है ऐसे में पलामू और कोल्हान वासियों को भी राहत मिल जाएगी.

पढ़े अपने जिलों का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.