Weather Alert:झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार ,19 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश 

झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही पिछले 2 दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है तो कहीं-कहीं रुक रुककर बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में जहां गिरवट दर्ज की गई है,वही गर्मी से भी लोग राहत की सांस ले रहे है.वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं रुक रुककर बारिश होती रहेगी.

Weather Alert:झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार ,19 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही पिछले 2 दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है तो कहीं-कहीं रुक रुककर बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में जहां गिरवट दर्ज की गई है,वही गर्मी से भी लोग राहत की सांस ले रहे है.वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं रुक रुककर बारिश होती रहेगी.वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.

19 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश 

मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के कुछ जिलों में बज्रपात की आशंका भी जताई गई है जिसको लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दिया गया है ख़ास तौर पर खेतों में काम करने वाले किसानों को गरज और बारिश के समय खेत में ना जाने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून तक झारखंड के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा यानी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं खेती करने वाले किसानों को भी मदद मिलेगी.

इन जिलों में अब भी सता रही है गर्मी

हालांकी अभी भी झारखंड के तीन-चार जिले ऐसे है जहां गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है.जहां गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में आज भी बारिश की कोई संभावना नहीं है.वहीं कल यानी 15 जून को भी यहां मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा.पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाये तो राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश होती रही. रुक-रुककर हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो हो गया.हालांकी रामगढ़ में सबसे ज्यादा 15.7 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

पढ़ें अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.