टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में धीरे-धीरे मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है.बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवा चली. वहीं, अगर आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के 18 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है.हालांकि, झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां तापमान अभी भी अधिक है और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. आज भी कुछ जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, जिसमें पलामू और गुमला जिला शामिल है.
आज भी रांची समेत 18 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 18 जिलों में मानसून का प्रभावी रूप से असर देखने को मिलेगा.इनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल है यहां कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.
इन जिलो में दिखेगा आंधी तूफ़ान का असर
वहीं, कुछ जिलों में आज आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिल सकता है. खास कर संथाल परगना के देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में वज्रपात का खतरा अधिक है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

