Weather Alert:झारखंड में हुई मानसून की एंट्री, अगले 3 दिन तक होगी गरज के साथ झामाझम बारिश

Weather Alert:झारखंड में हुई मानसून की एंट्री, अगले 3 दिन तक होगी गरज के साथ झामाझम बारिश

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):लंबे इंतजार के बाद झारखंड में आख़िरकार संथाल परगना के रास्ते मानसून प्रवेश कर चुका है.जिसकी गतिविधियां भी अब धीरे-धीरे राज्य में देखने को मिल रही है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने एक तरफ जहां मानसून के एंट्री की खुशखबरी दी है तो वहीं दूसरी तरफ एक राहत भरी खबर भी झारखंड वासियों को दी है.शनिवार को राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

अगले 3 दिन तक होगी गरज के साथ झामाझम बारिश

आईएमडी के मुताबिक आनेवाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश होगी.वही कुछ जिलों में हल्की मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.बारिश की वजह से एक तरफ जहां तपमान में गिरावट देखने को मिलेगी तो वहीं लोग गर्मी से राहत की सांस लेंगे.

तीन दिन बाद कमजोर पड़ सकता है मानसून

इस साल मानसून को लेकर स्थिति अच्छी बताई जा रही है. हालंकी अभिषेक आनंद का कहना है तीन दिनों के बाद मानसून झारखंड में थोड़ा कमजोर पड़ जाएगा पड़ सकता है जहां एक बार फिर कड़क धूप और गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है.आईएमडी के मुताबिक जुलाई और अगस्त में मुख्य रूप से मानसून का असर दिखेगा.जहां बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो जाएगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.