Weather Alert:आज रांची समेत इन 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

Weather Alert:आज रांची समेत इन 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है.रोजाना बारिश हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है. वहीं, आज यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.वज्रपात की संभावना को देखते हुए कई जिलों में लोगों को अलर्ट किया गया है.

 इन 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश

आज खास तौर पर खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में अच्छी-खासी बारिश की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में आज अच्छी-खासी बारिश दर्ज की जा सकती है. हालांकि, कुछ जिले ऐसे हैं जहां आज भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा शामिल हैं, जहां का तापमान आज भी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा.

 इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

हालांकि, झारखंड के कुछ जिलों में आज लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.वहीं, आज आसमान में बिजली का कहर भी देखने को मिल सकता है. इसको लेकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, बोकारो, दुमका और पाकुड़ सहित कई जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आंधी-तूफान के समय घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. खासकर खुले मैदान, खेत और पेड़ के नीचे शरण लेने की बिल्कुल भी सलाह नहीं दी गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.