टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा.जहां राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा. खासकर दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड के जिलों में इसका अधिक प्रभाव रहेगा.आज रांची, गुमला समेत झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.वही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
10 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में भारी से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक की संभावना अधिक है.लोगों को खासतौर पर आंधी-तूफान और बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने तथा खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.
इन जिलो में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
झारखंड के कुछ जिलों में आज खासतौर पर आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.इसलिए रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो जिले के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने,खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है.
इन जिलो में सतायेगी उमस वाली गर्मी
हालांकि, झारखंड के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां मानसून आने के बावजूद अब तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है. गढ़वा, चतरा, लातेहार और पलामू में आज भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बता दें कि भले ही झारखंड के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई हो, लेकिन ये चार जिले अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

