Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, आज इन 10 जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, आज इन 10 जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह सक्रिय है, जहां राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है. वहीं अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूरे झारखंड में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में गिरावट होने से मौसम और भी सुहाना रहेगा तथा लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं अगर सोमवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन 10 जिलों के लोगा बारिश वज्रपात से रहें सावधान

आज झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं. यहां के लोगों को आज खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि, कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां आज आंधी-तूफान और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है तथा वज्रपात की भी संभावना है.

इन जिले में दिखेगा आंधी तूफ़ान और वज्रपात का असर

जिन जिलों में आज वज्रपात को लेकर लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है, उनमें रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग और गिरिडीह शामिल हैं. ऐसे में लोगों को खुले स्थान, खेत, मैदान और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए, क्योंकि इन जगहों पर वज्रपात का सबसे अधिक खतरा रहता है. इसलिए अगर आपके जिले में भी मौसम खराब होता है तो घर के अंदर सुरक्षित रहें.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.