Weather Alert:झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, आज इन जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Weather Alert:झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, आज इन जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्रचंड गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर मौसम विभाग की ओर से आई है.मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 13 जून के बीच झारखंड के अधिकांश जिलो में गरज के साथ बारिश होगी, तो वही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी.इस दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है,जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.वही इसके बाद 14 से 17 जून के बीच यह सिलसिला जारी रह सकता है जिसे लोग राहत की सांस लेंगे.

 आज इन जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

आईएमडी का कहना है कि आज दोपहर के बाद झारखंड के कई जिलों का मौसम बदल जाएगा, जहां तेज हवा चलेगी तो वही गरज के साथ बारिश भी शुरू हो सकती है.मौसम विभाग ने रांची, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर,खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

अगले 4 दिनों में झारखंड में हो सकती है मौसम की एंट्री

आपको बता दे कि पिछले 10 दिन से झारखंड के लोग प्रचंड गर्मी और कड़क धूप से परेशान थे.हालंकी पिछले दो दिनों से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है जहां हवा-फुल्की बारिश और तेज हवा की वजह से तपमान में थोड़ी बहुत गिरावट हुई है. जिससे बेहाल करनेवाली गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले अगले 4 दिनों के अंदर संथाल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है और झारखंड में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.