Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिन तक होगी लगातार बारिश, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

Weather Alert:झारखंड में अगले 4 दिन तक होगी लगातार बारिश, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बुधवार से बदल चुका है. बुधवार की शाम से रातभर कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली. वहीं, आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ कुछ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज ऐसा ही बदला हुआ रहेगा. यानी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

 कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

आज पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है.

4 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना

अगले 4 दिनों तक झारखंड के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में भारी बारिश तो कहीं मध्यम और कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि, इस दौरान तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. खासतौर पर लोगों को खुले मैदान और खेतों में जाने से मना किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त तक झारखंड का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.