टीएनपी डेस्क (TNP DESK):इन दिनों झारखंड में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है.राज्यभर में लगातार बारिश हो रही है. इसके साथ ही तेज हवा चल रही है और कई जिलों में आकाशीय बिजली का भी कहर देखने को मिल रहा है. वहीं, मौसम विभाग की ओर से झारखंड में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि 9 जुलाई से 13 जुलाई तक राज्य में मानसून का व्यापक असर बना रहेगा.
अगले 3 दिनों तक लगातार होगी बारिश
हालांकि, 13 जुलाई से अगले दो दिनों तक झारखंड में इसका और व्यापक असर देखने को मिलेगा, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.यानी 13, 14 और 15 जुलाई को झारखंड के लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी.इस दौरान झमाझम बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का भी कहर देखने को मिल सकता है.
पढ़िये आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में कहीं रुक-रुककर तो कहीं झमाझम बारिश दिनभर होती रहेगी.इससे मौसम पूरी तरह सुहाना बना रहेगा। इसके साथ तेज हवा भी चलेगी. खासकर रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.
आधी तूफ़ान वज्रपात से रहे सावधान
मौसम विभाग की ओर से लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है.विभाग ने कहा है कि मौसम खराब होने पर खेती का काम, खुले मैदान में रहना या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि इससे वज्रपात की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है.मौसम खराब होने पर घर में सुरक्षित रहें.वही अगर आप झारखंड के किसी जिलों में घुमने का ट्रिप बना रहे है तो भी मौसम की जानकारी लेने के बाद ही कहीं का प्लान बनाएं.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

