टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम ने करवट ली है.जहां हल्की-फुल्की बारिश शुरू होने से झारखंड वासियों को राहत मिली है. हालांकि, अब मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना रहा.वहीं तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात करें तो झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट किया गया है वही इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है, वह झारखंड वासियों के लिए बड़ी राहत देने वाली है. विभाग का कहना है कि आज यानी 23 जून से 28 जून तक झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं इस दौरान पूरे राज्य में वज्रपात का खतरा बना रहेगा, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.लोगों को इस समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
दो से तीन डिग्री तापमान चढऩे की संभावना
हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि भले ही झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है.विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है.वहीं हवा में नमी और बढ़ता तापमान उमस भरी गर्मी का कारण बनेगा, जिससे लोगों को फिर गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है.
अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश के लिए तरस रहे है लोग
आपको बता दें कि भले ही राजधानी रांची में बारिश हुई है, लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों के लोग अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है. अगर गढ़वा की बात करें तो गढ़वा सबसे सूखा जिला बना हुआ है.यहां अब तक 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 99 प्रतिशत कम है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

