वोट चोरी पर बवाल, कांग्रेस पर भाजपा का तंज, हार के डर से सड़क पर उतरे राहुल

देश में चुनाव आयुक्त को लेकर राजनीतिक तपिश गर्म है. सीजेपी के साथ विपक्ष सड़क पर उतर का प्रदर्शन कर रहा है और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया. तो वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाया है.

वोट चोरी पर बवाल, कांग्रेस पर भाजपा का तंज, हार के डर से सड़क पर उतरे राहुल

रांची (RANCHI): देश में चुनाव आयुक्त को लेकर राजनीतिक तपिश गर्म है. सीजेपी के साथ विपक्ष सड़क पर उतर का प्रदर्शन कर रहा है और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया. तो वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाया है. झारखंड प्रदेश भाजपा ने राहुल गांधी और पूरे विपक्ष से सवाल पूछा की आखिर बिना तथ्य के सड़क पर उतरने से इस्तीफा नहीं होता. अगर सबूत है तो जनता के बीच रखे.           

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी का दावा है कि देश के सभी चुनावों में वोट चोरी हुई है, तो उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत क्या वोट चोरी से हुई है?साथ ही उन्होंने कहा कि अभी 2029 में भी जनता जवाब देगी. देश देख रहा है कि किस तरह से कांग्रेस अराजकता जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है.   

अशोक बड़ाईक ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों को लेकर इतने ही गंभीर हैं, तो सबसे पहले अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का नैतिक साहस दिखाएं. साथ ही, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां के कांग्रेस विधायकों से भी इस्तीफे की मांग करें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी की जवाबदेही तय करनी चाहिए. कांग्रेस की जीत हो तो सब सही और दूसरी पार्टी की जीत हो तो वोट चोरी का आरोप, यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा.

अशोक बड़ाईक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अपने आरोपों के प्रमाण देश के सामने रखें और अपनी पार्टी के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करें. उसके बाद ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें।लोकतंत्र में आरोप लगाने से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रमाणों से बात साबित होती है.  राहुल गांधी को जनता को बताना चाहिए कि वे चुनाव व्यवस्था में सुधार चाहते हैं या सिर्फ राजनीतिक आरोपों के जरिए सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं.