हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधायक और नेता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में लोगों का तांता लगा रहा.

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधायक और नेता

टीएनपी डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में लोगों का तांता लगा रहा. केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन बड़ी संख्या में नेमरा पहुंचे. सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Image

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजय सिंह यादव, आलोक सोरेन और अमित कुमार यादव शामिल रहे. इसके अलावा रांची की मेयर रोशनी खलखो ने भी नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Image

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और मिथिलेश ठाकुर समेत कई पूर्व विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. इनमें विनोद सिंह, लक्ष्मी टुडू, अकील अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, नारायण दास और ताला मरांडी के नाम शामिल हैं. बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार ने भी नेमरा पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की.

Image

अधिकारी, खिलाड़ी और आमजन भी पहुंचे नेमरा

दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और झारखंड लोक सेवा के अधिकारी भी पहुंचे. भारतीय स्टेट बैंक और टाटा ग्रुप के अधिकारियों के साथ-साथ खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षद और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.

Image

सर्वधर्म प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई कामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात की. इस दौरान सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की.