विश्वकर्मा पूजा के साथ Tulsyan Motors ने मनाई पहली वर्षगांठ, ग्राहकों के लिए खास ऑफर
विश्वकर्मा पूजा के खास मौके पर Tulsyan Motors ने अपनी पहली वर्षगांठ मनाई. प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गई. एक साल पूरा होने पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं.
रांची(RANCHI): देशभर में विश्वकर्मा पूजा की धूम मची है और इसी के साथ तुलस्यान मोटर्स ने भी अपना एक साल पूरा कर लिया है. पहली वर्षगांठ और विश्वकर्मा पूजा के खास मौके पर आज तुलस्यान मोटर्स में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान प्रतिष्ठान की तरक्की और ग्राहकों की खुशहाली की कामना की गई. वहीं पहली वर्षगांठ को और खास बनाने के लिए ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर भी निकाले गए हैं.

एक साल में ग्राहकों का मिला अच्छा रिस्पॉन्स
तुलस्यान मोटर्स ने अपने एक साल के सफर में ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश की है. ओनर्स के मुताबिक पिछले एक साल में ग्राहकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लगातार ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है और इसी भरोसे के साथ तुलस्यान मोटर्स ने अपना पहला साल पूरा किया है.
तुलस्यान मोटर्स को ग्राहकों की ओर से 4.9 की रेटिंग मिली हुई है. संचालक का कहना है कि पिछले एक साल में मिले ग्राहकों के रिस्पॉन्स से वे काफी खुश हैं. उनकी कोशिश रही है कि शोरूम में आने वाले हर ग्राहक को उसकी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर विकल्प मिल सके.

बजट में अच्छी गाड़ियों के कई विकल्प
तुलस्यान मोटर्स की खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को अलग-अलग बजट में गाड़ियों के कई विकल्प मिल जाते हैं. संचालक के मुताबिक गाड़ियों की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जाता है, ताकि ग्राहक अपने बजट में अच्छी और बेहतर गुणवत्ता वाली गाड़ी खरीद सके.
इसके साथ ही ग्राहकों को गाड़ी खरीदने के दौरान जरूरी जानकारी भी दी जाती है, जिससे उन्हें अपने लिए सही गाड़ी चुनने में आसानी हो.

सर्विस पर भी खास ध्यान
गाड़ियों की बिक्री के साथ तुलस्यान मोटर्स सर्विस पर भी खास ध्यान दे रहा है. उनकी कोशिश रहती है कि गाड़ी खरीदने के बाद भी ग्राहक को बेहतर सेवा मिले और किसी तरह की परेशानी होने पर उसकी मदद की जा सके.
पहली वर्षगांठ के मौके पर ओनर अलका तुलस्यान ने कहा कि पिछले एक साल का सफर काफी अच्छा रहा है. ग्राहकों की ओर से उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी तुलस्यान मोटर्स इसी तरह ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश करेगा. बेहतर गुणवत्ता की गाड़ियां, बजट के हिसाब से विकल्प और अच्छी सर्विस पर आगे भी जोर रहेगा. पहली वर्षगांठ पर निकाले गए खास ऑफर के जरिए ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा देने की कोशिश की गई है.