9 अक्टूबर को रांची में बदला रहेगा ट्रैफिक सिस्टम, इन रास्तों पर जाने से पहले चेक कर लें रूट
JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होने वाला है. मैच को लेकर शहर में अभी से तैयारियां तेज हैं, सबसे बड़ी तैयारी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की गई है.
रांची(RANCHI): JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होने वाला है. मैच को लेकर शहर में अभी से तैयारियां तेज हैं, सबसे बड़ी तैयारी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की गई है, मैच के दिन फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बदली रहेगी.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक गाड़ियों को शहर में एंट्री नहीं मिलेगा. ऐसे गाड़ियों को रिंग रोड के रास्ते से जाना होगा. वहीं, शहर की सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी.
शालीमार चौक से स्टेडियम तक सामान्य वाहनों पर रोक
मैच के दौरान शालीमार चौक से JSCA स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, हालांकि, किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस और मेडिकल सेवा से जुड़े वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैच के दिन स्टेडियम के आसपास जाने के लिए बेवजह फोर व्हीलर लेकर न निकलें.
ऑटो-टोटो और सवारी वाहनों के लिए भी बदला रूट
9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से मैच खत्म होने तक कई रास्तों पर छोटे-बड़े गुड विकल, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, AG मोड़, PS मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, HEC गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक से जुड़े मार्गों पर इसका असर रहेगा.
अलग-अलग गेट के टिकट के हिसाब से पार्किंग
साउथ और साउथ-ईस्ट गेट का टिकट रखने वाले फैंस धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम और मियां मार्केट होते हुए प्रभात तारा मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं. यहां जगह भरने पर DAV स्कूल, जवाहर स्टेडियम और संत थॉमस स्कूल की पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
वहीं, वेस्ट गेट के फैंस के लिए सुखआ मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां से दर्शकों को पैदल स्टेडियम जाना होगा, पार्किंग भरने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग होगा.
VIP और VVIP के लिए अलग रास्ता
VIP और VVIP पास वाले गाड़ियों के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था रहेगी, पास वाले गाड़ी शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल की तरफ से नॉर्थ गेट के पास बनाए गए स्पेशल एंट्री गेट से स्टेडियम पहुंच सकेंगे, इन वाहनों के लिए नॉर्थ गेट के पास ही पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.