झारखंड में कुख्यात बनी पुलिस! महिला से दुष्कर्म और युवक की हत्या का आरोप, सवालों के घेरे में पुलिस महकमा

झारखंड में हाल के दिनों में पुलिस सुर्खियों में है. आम तौर पर पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है. लेकिन झारखंड पुलिस आपराधिक वारदात के लिए देश में चर्चा में बनी है. सरायकेला खरसावान में थाना के अंदर रेप तो साहिबगंज में टेंट संचालक की हत्या का आरोप पुलिस पर लगा.

रांची:झारखंड में हाल के दिनों में पुलिस सुर्खियों में है. आम तौर पर पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है. लेकिन झारखंड पुलिस आपराधिक वारदात के लिए देश में चर्चा में बनी है. सरायकेला खरसावान में थाना के अंदर रेप तो साहिबगंज में टेंट संचालक की हत्या का आरोप पुलिस पर लगा. जिससे लोगों का भरोसा वर्दी से कम होने लगा.विश्वास की कमी आगई. जिसे वापस से जनता के बीच बनाने में कई साल लग सकते है तभी शायद ही यह दाग वर्दी से धुल पाएगा.

पहली घटना सरायकेला खरसावां में से सामने आई. जिले के गमहरिया थाना के अंदर महिला के साथ रेप कर दिया गया. महिला परिवार से तंग आकार शिकायत लेकर थाना पहुंची. शाम करीब 7 से 8 बजे थाना में अपनी शिकायत बता रही थी. जिसके बाद पुलिस वालों ने उसे एक कमरे में जाने को कहा. उसके बाद पीछे से एक एक कर कई पुलिस कर्मी कमरें में गए और महिला के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया. महिला कुछ समझ ही नहीं पाई की अब आखिर किसके बाद जाए. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस वालों ने ही उसे स्टेशन पहुंचा दिया और यह घटना की बात किसी को ना बताने की धमकी दी.

लेकिन महिला स्टेशन से परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पूरी घटना की खौफनाक कहानी सामने आई. जिसमें लोगों ने जाना की कैसे 29 अक्टूबर को गमहरिया थाना के अंदर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया. खबर आग की तरह फैली और फिर सवालों के घेरे में महकमा आ गया. जिसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की. जिसमें तीन आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया जबकि 15 को निलंबित कर दिया. साथ ही जांच शुरू कर दी.

अब दूसरी घटना स 08 नवंबर को सामने आई. साहिबगंज के पूर्वी फाटक पर एक टेंट संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया गया कि किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और फिर गोली चली जिसमें टेंट संचालक की जान चली गई. शुरुआत में इस केस में जांच शुरू हुई. साहिबगंज में चर्चा शुरू हो गई की आखिर टेंट संचालक को गोली किसने मारी. लेकिन जब जांच में खुलासा हुआ तो सब कोई चौक गया. यहाँ किसी अपराधियों ने नहीं बल्कि झारखंड पुलिस के जवान ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था.

इस केस में पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें जवान पवन साह और रुपक को सलाखों के पीछे भेज दिया. साथ ही पूरे मामले में स्पीड ट्रायल के जरिए केस में आरोपी को सजा दिलाने की बात कही गई. साथ ही डीआईजी खुद इस केस की जांच करने साहिबगंज पहुंचे और पूरी जानकारी ली है. साथ ही भरोसा दिलाया है कि अपराधी कोई भी पुलिस जवान ही क्यों ना उसे सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी.

अब ईन घटनाओं को देख कर झारखंड के लोग सकते में है. सवाल खुद से पूछ रहे है कि आखिर कैसे पुलिस कुख्यात बनी जा रही है. और लगातार घटना को अंजाम दे रही है.