असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये की सहायता दी
असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की सहायता दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा को पत्र लिखकर हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया और राज्यवासियों से भी राहत कार्यों में योगदान देने की अपील की.
