देवघर(DEOGHAR):श्रावणी मेले से पहले देवघर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ जिला पुलिस की टीम ने बिल्डिंग को खाली करा कर जांच शुरू की. इस दौरान आस पास अफरा तफरी का माहौल बना रहा. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अब तक कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. अब मेल की जांच की जा रही है.
बता दे कि देवघर के प्रधान डाकघर समेत पासपोर्ट कार्यालय को एक मेल मिला. जिसमें दावा किया गया की कार्यालय को बम से उड़ा देंगे. धमकी के बाद हड़कंप मच गया.धमकी मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को दिया गया था. मेल मिलते ही क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा देवघर प्रधान डाकघर के डाकपाल और पासपोर्ट कार्यालय को तुरंत सूचना दी गई.
प्रधान डाकघर के डाकपाल रवि कुमार द्वारा इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सदर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल प्रधान डाकघर पहुँची. बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के सभी कर्मी और ग्राहकों को एहतियात के तौर पर बाहर कराया गया.
भयमुक्त वातावरण के बीच डाकघर को पूरी तरह खाली कराया गया. दूसरी ओर जिला के एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर Dog Squad और Bomb disposal टीम को बुलाया गया. डाकघर परिसर को चप्पे चप्पे की जांच करने के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर डाक कर्मी सहित पासपोर्ट कार्यालय के कर्मी और पुलिस वालों ने राहत की सांस ली.लगभग दो घण्टे बाद सामान्य हुई हालात के बाद डाकघर का कामकाज चालू हुआ.पुलिस द्वारा पूरे मामले की आवश्यक कार्यवाई करने की बात की जा रही है.वही बम से उड़ाने के बाद डाकघर के आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल भी बनते देखा गया.
रिपोर्ट:ऋतुराज सिन्हा

