सरकार ने किया न्याय, अब कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई! JMM ने कहा छात्रों के कंधे पर बंदूक रख, भाजपा कर रही राजनीति
झारखण्ड में छात्र आंदोलन के बाद रद्द किए नियुक्ति विज्ञापन को हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया और सभी कि सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. जिसपर अब छात्र अब आगे फिर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है. लेकिन अब इस पुरे आंदोलन के स्वर पर झामुमो ने सवाल उठाया है और भाजपा को निशाने पर लिया है.
रांची (RANCHI): झारखण्ड में छात्र आंदोलन के बाद रद्द किए नियुक्ति विज्ञापन को हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया और सभी कि सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. जिसपर अब छात्र अब आगे फिर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है. लेकिन अब इस पुरे आंदोलन के स्वर पर झामुमो ने सवाल उठाया है और भाजपा को निशाने पर लिया है. झामुमो केंद्रीय कार्यालय में झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू और अनंत प्रताप देव ने प्रेस वार्ता कर कई सवाल उठाया है.
छात्र आंदोलन का हुआ राजनीतिकरण
विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान राज्य सरकार और छात्र के बीच एक समझौता हुआ. जिसके बाद अब फिर कोचिंग माफिया और भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा फिर आंदोलन शुरू करने कि तैयारी की गई है. ऐसा लग रहा है कि पुरे आंदोलन का राजनितिकारण किया गया है.
मुख्यमंत्री ने छात्रों की मांग मानी
राज्य के लोगों को मालूम है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार मंत्री को भेज कर वार्ता कराया. ज़ब इससे बात नहीं बनी तब राज्य सरकार ने कैबिनेट बुला कर JPSC से लेकर JSSC CGL की परीक्षाओं को रद्द किया गया.
कोर्ट ने लगाया स्टे सरकार को कोषणा सही नहीं
इसके बाद न्यायलय में दाखिल किया याचिका को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले को रद्द किया और सरकार को काउंटर शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. अब न्यायपालिका के निर्णय के बाद सरकार को कोषणा सही नहीं है.
सीबीआई से बेहतर सीआईडी
उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक नैरेटिव चला रहे है कि सरकार ने उन्हें धोखा दिया है लेकिन अभी कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी. और छात्रों के कंधे पर बन्दुक रख कर चलाने वालों को जनता जवाब देगी.
उन्होंने कहा कि अब बॉल न्यायलय के हाथ में है और न्यायलय का रुख आगे क्या होता है यह आने वाले समय में तय करेगी. फिलहाल cid अपनी कार्रवाई में लगी है परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है.
कोर्ट में मजबूती से सरकार रखेगी पक्ष
अनंत प्रातप देव ने कहा कि झारखंड सरकार हमेशा छात्र के साथ है. अब मामला न्यालय के हाथ में है. सरकार मजबूती के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी. छात्र आंदोलन के दौरान भी छात्रों के साथ हमेशा संवाद का रास्ता सरकार ने चुना है. लेकिन भाजपा अब छात्र को आगे कर अपनी राजनीति करने में लगी है. कई ऐसे नेता भाजपा में है जो अब कोर्ट पर सवाल उठा रहे है. लेकिन वह भूल रहे है की वह खुद कई घोटाले में आरोपी है. ऐसे में छात्र के मुद्दे पर सरकार का स्टैन्ड साफ है.