छात्र और सरकार के बीच वार्ता टली,अब भाजपा ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग  

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब राजनीति तपिश भी बढ़ गई है. राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने इसे मुद्दा बना कर सरकार पर सवाल उठाया है. साथ ही राज्यपाल से मुलाकात कर इस आंदोलन में हस्तक्षेप करने की मांग की है. जिससे अनसन पर बैठे छात्रों की ज़िंदगी बचाई जा सके. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल संतोष गंगवार से सोमवार शाम 6 बजे लोक भवन में मुलाकत की.

छात्र और सरकार के बीच वार्ता टली,अब भाजपा ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

 

रांची: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब राजनीति तपिश भी बढ़ गई है. राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने इसे मुद्दा बना कर सरकार पर सवाल उठाया है. साथ ही राज्यपाल से मुलाकात कर इस आंदोलन में हस्तक्षेप करने की मांग की है. जिससे अनसन पर बैठे छात्रों की ज़िंदगी बचाई जा सके. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल संतोष गंगवार से सोमवार शाम 6 बजे लोक भवन में मुलाकत की.          

भाजपा नेताओं ने इस दौरान राज्यपाल से छात्र आंदोलन से उपजे हालात सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा क है. भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य भर के छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, कई छात्र आमरण अनशन के कारण गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाजरत भी हैं. लेकिन सरकार इनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है.  वार्ता के नाम पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है.नेताओं ने बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि तमाम परिस्थितियों पर उनकी पैनी नजर है.

बता दे कि सोमवार दोपहर 2.30 बजे सरकार और छात्रों के बीच वार्ता होनी थी.जिला प्रशासन की ओर से छात्रों को सरकार से बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया. लेकिन छात्र से वार्ता नहीं हुई. छात्रों को इंतजार करने के लिए कहा गया. जिसके बाद छात्र वापस लौट धरना स्थल पर लौट गए. जहां उन्होंने कहा कि अब आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. सरकार ने खुद वार्ता के लिए बुलाया था. जिसके बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाउस के लिए निकला. लेकिन उन्हे संदेश दिया गया की बात कुछ देर में होगी.