JPSC-JSSC में घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 2 दिन बाद सुनवाई, खर्च के लिए छात्रों ने शुरू किया क्राउड फंडिंग

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसे में मामले में होने वाले खर्च को लेकर छात्रों ने अब कानूनी लड़ाई के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की अपील की है.

JPSC-JSSC में घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 2 दिन बाद सुनवाई, खर्च के लिए छात्रों ने शुरू किया क्राउड फंडिंग

रांची (RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसे में मामले में होने वाले खर्च को लेकर छात्रों ने अब कानूनी लड़ाई के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की अपील की है. ऐसे में अदालती सुनवाइयों को देखते हुए छात्रों ने 48 घंटे के भीतर 1.50 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.

Image

क्यों जुटाई जा रही है राशि 

दरअसल JSSC और JPSC से जुड़े मामलों की सुनवाई 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और 7 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट में होनी है. इन मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की फीस के साथ यात्रा, दस्तावेज तैयार कराने, पेपर वर्क और दूसरी कानूनी प्रक्रियाओं में खर्च आएगा. इसी को देखते हुए छात्रों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की है. 

स्वेच्छा से योगदान की अपील 

ऐसे में अपील किए जाने के बाद लगातार कई अभ्यर्थि अपनी ओर से सहयोग राशि दे रहे हैं. छात्रों यहां स्वेच्छा और सहूलियत के हिसाब से योगदान दे रहे हैं. इसी कड़ी में अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सहयोग करने वाले लोगों की सूची भी सार्वजनिक की जा रही है. इसमें अभ्यर्थी अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे रहे हैं. छात्रों का कहना है कि आगामी दोनों अदालती सुनवाई उनके आंदोलन और परीक्षा सुधार से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में तय समय के भीतर फंड जुटाकर कानूनी पक्ष को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.