रांची(RANCHI): नीट समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए. दोनों पार्टी के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई. आखिर में पत्थर बाजी ,अंडा और टमाटर चलने शुरू हो गए.जिसमें कई पत्रकार घायल हुए है. साथ ही दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं कजो चोट लगी है. जिसके बाद अब कांग्रेस की ओर से अरगोडा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसमें भाजपा के कई नेताओं का नाम दिया गया है. साथ ही कार्रवाई की मांग की गई है.
अरगोड़ा थाना में दिए आवेदन में कांग्रेस की ओर से बताया कि कांग्रेस पार्टी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था. लेकिन दूसरी तरफ भाजपा ने इस आंदोलन को भड़काने की कोशिश किया है. जिसमें भाजपा नेताओं की ओर से पत्थर,टमाटर और अंडे मारे गए. जिसमें कई लोग घायल हुए है. इस आवेदन में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव,अशोक बड़ाइक,योगेंद्र प्रताप,शशांक,वरुण साहू समेत बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेता हिंसक हो गए. हंगामा करते हुए पत्थरबाजी की है. ऐसे में वीडियो फूटेज के आधार पर सभी को चिन्हित कर कार्रवाईकी मांग की है.
दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के नेता नीट मामले को लेकर भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे. बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि देश की शिक्षा व्यवस्था खत्म हो चुकी है. शिक्षा मंत्री और पूरी केंद्र सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

