दुर्गापूजा उत्सव के दौरान रहें सतर्क, पनीर, मिठाई चाट में परोसे जा रहें है जहर, जांच में खुलासा
र्गा पूजा के दौरान मिठाई, पनीर और चाट खाने से पहले सावधान रहें। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को मिलावट से बचने और साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया है. नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
TNP DESK: दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. पूजा पंडालों में घूमने के साथ लोग तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां, चाट और अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद लेते हैं. लेकिन त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट और साफ-सफाई की कमी लोगों की सेहत के लिए परेशानी का कारण बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी दुर्गा पूजा के दौरान बाहर खाने-पीने की योजना बना रहे हैं, तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
त्योहारों के समय मिठाई, पनीर और चाट जैसी चीजों की मांग बढ़ जाती है. अधिक बिक्री और मुनाफे के चक्कर में कुछ दुकानदार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता कर देते हैं. कई बार त्योहारों के दौरान ऐसे,मामले सामने आये हैं जहां दुकानदार पनीर में सिंथेटिक मिल्क और डिटर्जेंट तक की मिलावट कर देते हैं. ऐसे में लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ता है. कई बार त्योहारों के दौरान ऐसी खबरें सामने आती है जहां लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है कई लोग बीमार पड़ जाते हैं. तरह-तरह की खबरें आती है, कार्रवाई भी होती है इसके बावजूद भी लोग सचेत नहीं होते हैं
खाद्य सुरक्षा विभाग की दुकानदारों पर नजर
दुर्गा पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं, किराना दुकानदारों और अन्य खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है. दुकानदारों को खाद्य सामग्री की सुरक्षित रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की मिलावट से बचने की हिदायत दी है.
विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच की जाती है. जांच के दौरान किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाए जाने या खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है
खाद्य पदार्थों में मिलावट मिलने पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में मिलावट या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
बाहर खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
दुर्गा पूजा के दौरान बाहर खाना खाते समय साफ-सुथरी दुकान का चयन करें. खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें और बासी या खराब गंध वाले भोजन का सेवन न करें. मिठाई, पनीर और चाट खरीदते समय ध्यान दें.