SIR में अब तक दो करोड़ मतदाताओं ने भरा फॉर्म,बचे हुए वोटर से प्रक्रिया पूरा करने की अपील

SIR में अब तक दो करोड़ मतदाताओं ने भरा फॉर्म,बचे हुए वोटर से प्रक्रिया पूरा करने की अपील

रांची(RANCHI): झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है.अब तक 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपना इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर दिया.बाकी बचे हुए मतदाताओं से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील चुनाव आयोग ने किया है. साथ ही पूरी प्रक्रिया में किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से बाहर ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है. सभी BLO घर घर जा कर मतदाताओं को ट्रेस कर उनका फॉर्म भरने का काम कर रही है.    

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में एसआईआर के इन्यूमरेशन फेज में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरने, जमाकरने और  इसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में मतदाताओं, निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्टेकहोल्डर, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के सहयोग एवं बीएलओ के अथक प्रयास से एसआईआर के सभी कार्य तीव्र गति से कि जा रही है.

के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 2 करोड़ मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को जमा कर दिया है साथ ही उनके डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इन मतदाताओं का नाम अब सीधे 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में सुनिश्चित हो गए है. उन्होंने सबसे पहले 100% इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न करने के लिए  चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2, ईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है.

के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में बचे हुए मतदाता भी जल्द से जल्द अपना भरा हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें.  जिससे उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा सके और अगर  मतदाताओं को किसी प्रकार की सहायता एवं इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में मदद  मिल सके.