दुर्गा पूजा के दौरान बिना हेलमेट के घूमना पड़ सकता है भारी, कटेगा चालान

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण पूजा पंडालों में भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्क है. ऐसे में जो लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ते है उनके खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है.

दुर्गा पूजा के दौरान बिना हेलमेट के घूमना पड़ सकता है भारी, कटेगा चालान

रांची (RANCHI): नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. इस दौरान दुर्गा पूजा मेला कई लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते है तो कई लोग अपने दोस्तों के साथ. ऐसे में कई लोगों को पैदल जाना पसंद होता है तो कई लोग कार या बाइक से जाना पसंद करते है. ऐसे में जो लोग बाइक या कार से घूमने निकलते है वो लोग के मन में अक्सर सवाल जरूर आता होगा की मेला घूमने के दौरान ट्रैफिक तोड़ने पर चालान कटता है या नहीं ? ऐसे में आपको बता दें, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की नजर तेज है.

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण पूजा पंडालों में भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्क है. ऐसे में जो लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ते है उनके खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है. ऐसे में जो लोग नियमों की अनदेखी करते है उनको सावधानी बरतने की जरूरत है.

ऐसे में राजधानी रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए यातायात नियमों पर नजर रखी जा रही है. रेड लाइट जंप करना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, ट्रिपल लोडिंग, निर्धारित नियमों के विरुद्ध वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है. ऐसे में नियमों का उल्लंघन कैमरे में कैद होने पर ऑटोमेटिक ई-चालान जारी किया जा सकता है.

पूजा पंडालों में जाने वाले श्रद्धालुओं और आम वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात संकेतों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, ट्रिपल लोडिंग से बचें और रेड लाइट जंप न करें.  साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन सावधानी से चलाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें. त्योहार की खुशी में यातायात नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे में दुर्गा पूजा में घूमने के दौरान सतर्क रहे और नियमों का पालन करे.