गैंगस्टर राहुल दुबे और राहुल सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी,क्या मयंक की तरह लाए जाएंगे भारत
झारखण्ड में आतंक मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे और राहुल सिंह के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है. झारखण्ड पुलिस के रिपोर्ट पर इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है. जिससे विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके.
रांची: झारखण्ड में आतंक मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे और राहुल सिंह के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है. झारखण्ड पुलिस के रिपोर्ट पर इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है. जिससे विदेश से गैंग चलाने गैंगस्टर पर लगाम लगाया जा सके.नोटिस जारी होने की पुष्टि झारखण्ड पुलिस के अभियान आईजी ने की है.
दरअसल झारखण्ड में लम्बे समय से दोनों गैंगस्टर राज्य की पुलिस के के लिए सर दर्द बन गए है. हर दिन विदेश से गैंग के लोग रंगदारी की डिमांड करते है. पुरे राज्य के बड़े ठेकेदार कारोबार से जुड़े लोगों को फोन कर रंगदारी की डिमांड की जा रही है साथ ही पुरे मामले में पैसा नहीं देने पर सीधे गोली चला रहे है. किसी की हत्या तक करने से परहेज नहीं कर रहे है. जिससे राज्य में कारोबारी में दहशत का माहौल बना है.
लेकिन अब इनके आतंक को देखते हुए झारखण्ड पुलिस ने इंटरपोल को कांटेक्ट किया. झारखण्ड पुलिस ने इनके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया. जिसके बाद अब इंटरपोल ने रेड कार्नर जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है. जिससे विदेश में बैठे अपराधियों को भारत लाया जाए और इनके आतंक को खत्म किया जा सके.
गैंगस्टर राहुल सिंह और दुबे 2025 में देश छोड़ कर विदेश से राज्य में आतंक फैला रहे थे. जिसे देखते हुए पहले ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया गया और अब रेड कार्नर नोटिस नोटिस जारी किया गया.
इससे पहले प्रिंस खान को रेड कॉर्नर जारी किया जा चूका है. साथ ही अमन साहू गैंग के ख़ास मयंक सिंह को ATS ने पहली बार रेड कार्नर नोटिस के बाद प्रत्यार्पण कर 25अगस्त 2025 को भारत लेकर पहुंची थी. जिसके बाद रामगढ़ कोर्ट में पेशी कर गैंग के लिंक की जानकारी खंगाली थी. ऐसे में दो बड़े नाम का प्रत्यार्पण को लेकर चर्चा शुरू हो गई.