झारखंड के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 65 एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती, ऐसे होगा चयन

झारखंड के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के 65 पदों पर संविदा भर्ती होगी. चयन के लिए 21 सितंबर 2026 को RIMS रांची में Walk-in Interview आयोजित किया जाएगा.

झारखंड के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 65 एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती, ऐसे होगा चयन

रांची (RANCHI): झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने एसोसिएट प्रोफेसर के 65 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. इनमें 53 सामान्य रिक्तियां और 12 बैकलॉग पद शामिल हैं. योग्य डॉक्टरों का चयन Walk-in Interview के जरिए किया जाएगा.

इन पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति

यह भर्ती SNMMCH धनबाद, MGM मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग के लिए की जाएगी. 53 सामान्य रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग के 35, एसटी के 9, एससी के 4, पिछड़ा वर्ग के 4 और EWS के लिए एक पद निर्धारित है. 12 बैकलॉग रिक्तियों में एसटी के 3, एससी के 4, पिछड़ा वर्ग-I के 4 और पिछड़ा वर्ग-II का एक पद शामिल है.

Medicine में सबसे अधिक 9 पद

सामान्य रिक्तियों में Medicine विभाग में सर्वाधिक 9 पद हैं. Radiology में 6, Radiotherapy में 5 तथा Anatomy, Ophthalmology और Anesthesia में 4-4 पद हैं. Pathology, Surgery और Dermatology में 3-3 पद रखे गए हैं. इसके अलावा Physiology, Orthopedics, ENT और Physical Medicine and Rehabilitation में 2-2 पद हैं. Biochemistry, Pediatrics, Obstetrics & Gynecology और TB & Chest में एक-एक रिक्ति है. बैकलॉग में Microbiology और Pharmacology के एक-एक, Community Medicine के 2, Ophthalmology का एक, Anesthesia के 3 तथा Psychiatry और Dentistry के 2-2 पद हैं.

हर महीने मिलेगा 2 लाख रुपये मानदेय

चयनित एसोसिएट प्रोफेसर को प्रतिमाह 2 लाख रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा. इसके अतिरिक्त अलग से किसी भत्ते या अन्य सुविधा का प्रावधान नहीं है. शुरुआती नियुक्ति अधिकतम दो वर्षों के लिए होगी. नियमित नियुक्ति या प्रमोशन होने की स्थिति में संविदा अवधि पहले भी समाप्त हो सकती है. आवश्यक मंजूरी और संतोषजनक कार्य के आधार पर सेवा अवधि एक-एक वर्ष बढ़ाई जा सकेगी.

70 वर्ष तक के डॉक्टरों को मौका

आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों के पास MCI/NMC के निर्धारित मानकों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और जरूरी अनुभव होना चाहिए.

21 सितंबर को RIMS रांची में इंटरव्यू

Walk-in Interview 21 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे RIMS रांची के प्रशासनिक भवन में आयोजित होगा. उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ मूल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की self-attested प्रतियां, जाति प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा. विभाग आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव कर सकता है.