रांचीवासी कृपया ध्यान दें! आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

रांचीवासी कृपया ध्यान दें! आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

रांची: शहर में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत एलटी एबी केबल बिछाने का काम किया जा रहा है. इसी के तहत बुधवार को कोकर और लालपुर क्षेत्र के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी करते हुए लोगों से आवश्यक काम समय रहते पूरा करने की अपील की है.

विभाग के अनुसार, कोकर स्थित सुंदर विहार में एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इस वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, निर्बाध और बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. विभाग ने लोगों से सहयोग करने और निर्धारित समय के दौरान बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है.

वहीं, आरडीएसएस योजना के तहत एनसीसी कंपनी की ओर से बर्दवान कम्पाउंड और लालपुर क्षेत्र में भी एलटी लाइन पर केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान मातृका आश्रम, सिटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद जताया है और कहा है कि आरडीएसएस योजना के तहत शहर में चरणबद्ध तरीके से बिजली नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने का काम लगातार जारी है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा.