कांग्रेस के हत्यारे को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब दुकान पर कर दी गई थी हत्या

तमाड़ पुलिस ने कांग्रेस महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपी को जेल भेजा है. रविवार को रंगामाटी के पास शराब पीने के दौरान कांग्रेस की कर दी थी हत्या

कांग्रेस के हत्यारे को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब दुकान पर कर दी गई थी हत्या

 

रांची:  तमाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया. इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि फरार चल रहे दो की तलाश तेज कर दी है. आरोपियों ने पुलिस के सामने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस कांड का खुलासा बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर किया.        

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी शराब दुकान के समीप रविवार को दो गुटों मे झड़प हुई थी.जिसकी जिसमें कांग्रेस महतो नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी.मौके पर पुलिस पहुंच कर घायल कांग्रेस महतो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की. CCTV फूटेज और आस पास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई. जिसमें तमाड़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरायकेला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के चार आरोपी बिट्टू गुप्ता,  टिंकू दास,  गुरुपदो मुंडा,  निखिल भूमिज को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपनी इस कांड में संलिप्तता को स्वीकार किया है.  इस घटना में शामिल शेष दो अभियुक्त फरार हैं. जिनके धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक सहित चार लोग सड़क पर बैठ कर शराब पी रहे थे.  उसी समय सभी आरोपी कार से जा रहे थे.  कार का हॉर्न बजाने के बावजूद वे लोग सड़क से नहीं हटे. सी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज एवं मारपीट शुरू हुआ और दोनों पक्ष चले गए.  लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से मारपीट हुआ जिसमें कांग्रेस महतो को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई.