रांची: India vs WI T20 को लेकर उत्साह, 5 और 6 अक्टूबर से मिलेंगे टिकट
क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि 5 और 6 अक्टूबर को टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी. ऑफलाइन टिकट JSCA स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटर से खरीदे जा सकेंगे.
रांची(RANCHI): JSCA Stadium में 9 अक्टूबर को होने वाले India vs WI T20 को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और ऐसे में लोगों का एक सवाल लगातार आ रहा है कि आखिर इस मैच के टिकट कब से बिकने शुरू होंगे, तो क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि 5 और 6 अक्टूबर को टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी. ऑफलाइन टिकट JSCA स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटर से खरीदे जा सकेंगे.
कब और कहां मिलेगा टिकट
India vs WI मैच के टिकट फैंस 5 और 6 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटर से खरीद सकेंगे. टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा. इस दौरान क्रिकेट फैंस अपनी सुविधा के हिसाब से काउंटर पर पहुंचकर टिकट ले सकेंगे.
हालांकि, टिकट बिक्री के बीच दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा. यानी इस एक घंटे के दौरान टिकट काउंटर से बिक्री नहीं होगी. फैंस को इसी हिसाब से अपना समय तय करना होगा.
मैच को लेकर तैयारियां तेज
9 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले को लेकर JSCA की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा और मैच के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर काम किया जा रहा है.
रांची के अलावा दूसरे राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमियों के मैच देखने पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में बाहर से आने वाले दर्शकों के लिए भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.
क्रिकेट फैंस में दिख रहा खास उत्साह
India और West Indies के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर रांची के स्थानीय क्रिकेट फैंस में भी काफी उत्साह है. लंबे समय से मैच के टिकटों की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस अब 5 और 6 अक्टूबर को टिकट काउंटर पहुंच सकेंगे.
अब टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही मैच को लेकर रांची का माहौल और भी क्रिकेटमय होने वाला है. 9 अक्टूबर को JSCA Stadium में दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.