रांची : पिस्का मोड़ में पशुओं से लदी वैन पर हंगामा, तस्करी के शक में गाड़ी में आगजनी, कई हिरासत में

रांची के पिस्का मोड़ पर पशुओं से लदी पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हंगामा और आगजनी हुई. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.

रांची : पिस्का मोड़ में पशुओं से लदी वैन पर हंगामा, तस्करी के शक में गाड़ी में आगजनी, कई हिरासत में

रांची (RANCHI): राजधानी के पिस्का मोड़ के पास रविवार तड़के पशुओं से लदी एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हंगामा हो गया. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने वैन को रोककर उसमें ले जाए जा रहे पशुओं को कथित तस्करी से जोड़ते हुए विरोध किया. इसी दौरान स्थानीय लोगों और कथित तौर पर पशु तस्करी में शामिल लोगों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वैन में लदे पशुओं को बाहर निकाला गया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी. इस दौरान पशुओं से लदे दो अन्य वाहनों के मौके से निकल जाने की भी सूचना है. हालांकि, इन दावों और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. आग बुझाने के लिए दमाक्रम की जांच कर रही है. फरार बताए जा रहे दोनों वाहनों की तलाश के साथ-साथ वाहन में पशुओं को ले जाने, विवाद और आगजनी की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-कल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने वाहन में लगी आग पर काबू पाया. पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फरार बताए जा रहे दोनों वाहनों की तलाश के साथ-साथ वाहन में पशुओं को ले जाने, विवाद और आगजनी की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.