राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है. इस मौके पर हर तरह से शुभकामनाएं मिल रही है. पीएम मोदी से लेकर कई राजनीतिक लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ भेजी हैं. वहीं राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई

टीएनपी डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 51वां  जन्मदिन है. इस मौके पर हर तरह से शुभकामनाएं मिल रही है. पीएम मोदी से लेकर कई कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ  भेजी हैं. वहीं राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. परिमल नाथवानी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की. 

Warm birthday wishes to Hon’ble Chief Minister of Jharkhand, Shri Hemant Soren. Wishing you good health, happiness, and prosperity.#BirthdayWishes @HemantSorenJMM pic.twitter.com/NKrnSD05RP

— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 10, 2026

 

 

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है. सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता हैं और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके जन्मदिन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं.