रांची (RANCHI): झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई. एक तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा पहुंच कर नामांकन पर्चा खरीदा है. साथ ही सोमवार को नामांकन करने का ऐलान किया है. नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सभी मंत्री मौजूद रहे.
बता दे कि कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट पर दावा करते हुए. सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा की. केन्द्रीय नेतृत्व ने झारखंड की एक सीट पर प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया. जिसके बाद प्रणव झा झारखंड पहुंचे और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. आगे की रणनीति तय की है. कैसे चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित हो इसे लेकर कांग्रेसी नेताओं के साथ मंथन किया है. बैठक के बाद प्रणव झा ने शनिवार को विधानसभा पहुंच कर नामांकन पर्चा भी खरीद लिया. अब सोमवार को नामांकन के आखरी दिन वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
एक सीट पर झामुमो ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. इसकी घोषणा पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया है. उन्होंने बताया कि संगठन में सक्रिय रहे बैजनाथ राम को पार्टी आलाकमान ने उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. साथ ही दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार देने की बात कही है. देर शाम तक झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरे उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है.
ऐसे में दूसरी तरफ भाजपा भी अपनी रणनीति बनाने में लगी है.एक सीट पर उम्मीदवार देने का निर्णय पार्टी ने लिया है. साथ ही जीत का दावा किया है. ऐसे में अब सभी की निगाह इस राज्यसभा चुनाव पर है. कौन बाजी मरेगा और किसे औंधे मुह खानी पड़ेगी.