रांची (RANCHI): भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आगाज आने वाले 16 जूलाई से हो रहा है. ऐसे में राजधानी रांची में इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है. हर साल लाखों श्रद्धालुओं इस मेला में शामिल होते है जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. इसी के साथ जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने मेला संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग टेंडर जारी कर दिए हैं.
समिति की ओर से मेला संचालन के लिए बोली लगाई जाएंगी, न्यूनतम बोली 1 करोड़ 5 लाख रुपये रखी गई है. यह जिम्मेदारी किसी भी फर्म, कंपनी, एलएलपी, ट्रस्ट या सोसाइटी को दी जा सकती है, जो शर्तों को पूरा करती हो. इच्छुक एजेंसियों से आवेदन 28 जून 2026 तक मांगे गए हैं.
इस साल रथ मेला 15 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन मंदिर परिसर और आसपास के 41.27 एकड़ क्षेत्र में भव्य रूप से होगा. चयनित एजेंसी को पूरे मेले के दौरान स्टॉलों के संचालन के साथ-साथ झूले, मनोरंजन साधन, बिजली व्यवस्था और अन्य जरुरी सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालनी होगी.
टेंडर प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए 2.10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य किया गया है. वही टेंडर मिलने के बाद तीन दिनों के अंदर 50 प्रतिशत जमा करना होगा, जबकि पूरी राशि 25 जुलाई तक करना होगा.
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अलग से टेंडर निकाला गया है. इसके तहत कुल 100 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसमें 20 गनमैन, 60 पुरुष लाठीधारी और 20 महिला सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे. सुरक्षा एजेंसियों के लिए कम से कम तीन वर्षों का अनुभव और वैध रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है. Nसभी सुरक्षाकर्मियों का पुलिस सत्यापन भी जरूरी होगा. सुरक्षा टेंडर के लिए आवेदन 28 जून 2026, दोपहर 4 बजे तक जमा किए जा सकते हैं, जबकि इसकी बोली 29 जून को दोपहर 3 बजे खोली जाएगी.

