रांची में कल इन इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

Ranchi Power Cut: 9 सितंबर को मेंटेनेंस और केबलिंग कार्य के चलते रांची के कई इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट और बिजली कटौती का समय.

रांची में कल इन इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

रांची (RANCHI):  राजधानी में कल यानी बुधवार को बिजली विभाग से अपडेट सामने आई है जहां बिजली उपभोक्ताओं को पावरकट का सामना करना पड़ेगा. बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और LT लाइन में केबलिंग का काम किया जाएगा. इसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार, अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और अरगोड़ा चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं नवीन मित्रा रोड, मधुरेनु अपार्टमेंट के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है.

इधर हटिया फीडर के तहत नंगे तारों को हटाकर केबल लगाने और पेड़ों की डाली काटने का काम किया जाएगा. इसके कारण संबंधित क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं अपर हटिया इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा. इस दौरान एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बिजली विभाग ने बताया है कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

इसके अलावा विकास बाजार और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. वहीं ITI फीडर के अंतर्गत आने वाले मानसरोवर नगर और कटहल मोड़ क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कटौती के दौरान घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस और केबलिंग का काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.