अवैध बूचड़खाने पर पुलिस का छापा, 2 दर्जन मवेशी बरामद, दो हिरासत में

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में अवैध भूचड़खाना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र में गोवंश और गोकशी की शिकायत पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है. जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश के चमड़े के साथ प्रतिबंधित मांस के टुकड़े जब्त किए गए साथ ही एक मैदान से दो दर्जन के करीब मवेशी जब्त किया गया.

अवैध बूचड़खाने पर पुलिस का छापा, 2 दर्जन मवेशी बरामद, दो हिरासत में

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में अवैध भूचड़खाना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र में गोवंश और गोकशी की शिकायत पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है. जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश के चमड़े के साथ प्रतिबंधित मांस के टुकड़े जब्त किए गए साथ ही एक मैदान से  दो दर्जन के करीब मवेशी जब्त किया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है. साथ ही पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बताया जा रहा है कि रांची के सीनियर पुलिस अधिकारियों को डोरंडा थाना क्षेत्र में लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने मामले का सत्यापन किया. जिसके बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में बुधवार की शाम डोरंडा थाना के साथ कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की. जिसमें मवेशी का चमड़ा और मांस बरामद होने की सूचना है. साथ ही मौके से हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने दो दर्जन मवेशी को बरामद किया है.

सभी मवेशी को जब्त किया गया

छापेमारी के दौरान करीब 24 मवेशी को जब्त किया गया. जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. सभी मवेशी से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. इसकी तस्करी कहाँ से की जाती है और कितने लोग इसमें शामिल है.     

पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात

छापेमारी से पहले बड़ी संख्या में  डोरंडा थाना में पुलिस जवानों की तैनाती की गई. जिससे किसी तरह से हंगामा ना हो. साथ ही पुलिस अपना काम शांति तरीके से कर सके. छापेमारी का नेतृत्व हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने किया है. छापेमारी खत्म होने के बाद इस रेड से जुड़ी जानकारी सामने आएगी. फिलहाल पुलिस के आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.