रांची में जुटेंगे देशभर के पुलिस तीरंदाज, CM हेमंत सोरेन समापन समारोह में होंगे शामिल

22 अक्टूबर से खेलगांव के सामुदायिक स्टेडियम में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में 26 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का समापन होगा. समापन कार्यक्रम में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की शामिल होने की बात सामने आई है.

रांची में जुटेंगे देशभर के पुलिस तीरंदाज, CM हेमंत सोरेन समापन समारोह में होंगे शामिल

रांची (RANCHI):  जिले के खेलगांव के सामुदायिक स्टेडियम में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता  2026-27 का भव्य शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में समापन होगा. ऐसे में इस समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, इस को लेकर शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से उनके मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), जैप प्रिया दुबे ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस मौके पर जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस. भी मौजूद रहे. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए अधिकारियों का आभार जताया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों की तीरंदाजी प्रतिभा देखने का अवसर मिलेगा. खेलगांव में होने वाले इस आयोजन से रांची में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

बता दें, 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं. खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों को मिलाकर 432 प्रतिभागी इस आयोजन का हिस्सा बने हैं. प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड पुलिस कर रही है. पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच सटीक निशाना लगाने, दबाव में संयम बनाए रखने और बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी. अलग-अलग वर्गों में होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की एकाग्रता, धैर्य और नियमित अभ्यास की परीक्षा होगी. मेजबान झारखंड पुलिस की टीम भी घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के इरादे से उतरेगी.

इसके साथ ही प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों की 22 पुलिस टीमें और सात केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें भाग ले रही हैं. इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर और बिहार की पुलिस टीमें शामिल हैं. इनके अलावा मेजबान झारखंड पुलिस की टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है.