रूपी सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, हेमंत-कल्पना समेत पूरे परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को बेहद दुखद बताया.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, हेमंत-कल्पना समेत पूरे परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

रांची (RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को बेहद दुखद बताया. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि रूपी सोरेन ने हमेशा जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए काम किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. पीएम मोदी की ओर से रूपी सोरेन के सामाजिक योगदान और जनजातीय समुदायों के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया गया.

Pained by the passing of Rupi Soren Ji. She always worked for empowering tribal communities. In this hour of grief, my thoughts are with Hemant Ji, Kalpana Ji and their entire family. रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ᱨᱩᱯᱤ ᱥᱚᱨᱮᱱᱮ ᱵᱟᱹᱜᱤᱭᱟᱜ ᱵᱚᱱ ᱛᱮ ᱟ.ᱰᱤ ᱫᱩᱠᱤᱧ ᱟᱴᱠᱟᱨᱮᱫ ᱠᱟᱱᱟ᱾ ᱱᱤᱭᱟᱹ ᱫᱩᱠ ᱚᱠᱛᱮ ᱨᱮ ᱤᱧᱟᱹᱜ ᱡᱤᱣᱤ ᱨᱟᱲᱮᱡ ᱫᱚ ᱦᱮᱢᱚᱱᱛ ᱡᱤ, ᱠᱚᱞᱯᱚᱱᱟ ᱡᱤ ᱟᱨ ᱩᱱᱤᱭᱟᱜ ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱜᱷᱟᱨᱚᱧᱡᱽ ᱨᱮᱱ ᱠᱚ ᱥᱟᱸᱣᱛᱮ ᱢᱮᱱᱟᱜ-ᱟ᱾

— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026

रूपी सोरेन का निधन बुधवार शाम रांची में इलाज के दौरान हुआ था. वह करीब 80 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी मां के निधन पर भावुक संदेश साझा किया था.

रूपी सोरेन दिवंगत दिशोम गुरु और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी थीं. उनके निधन के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इसके बाद गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया.

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिले के नेमरा में किया जाएगा. अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार स्थल पर लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं.

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भी शोक का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.