रांची में आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला 

रांची में आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला

 

रांची(RANCHI):राजधानी रांची के निवारण पुर स्तिथ आरएसएस कार्यालय में अज्ञात हमलावारो ने पेट्रोल बम से हमला किया है. हमले में किसी के हता हत होने की खबर नही है. जिस समय बम फेका गया कार्यालय में कोई मौजूद नही था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है. साथ ही घटना की सुचना मिलने पर कई भाजपा नेता भी आरएसएस कार्यालय पहुंच कर पूरी जानकारी ले रहे है.

बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है. अचानक कुछ बदमाश पहुंचे और पेट्रोल बम से कार्यालय में हमला बोल दिया. और फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है. वहीं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. जिससे आरोपियों की पहचाना हो सके. 

पुरे मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सीपी सिंह रांची विधायक के साथ कई नेता मौके पर पहुंचे है. भाजपा नेताओं ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाया है.