यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारसुगुड़ा स्टेशन पर निर्माण कार्य से रांची होकर चलने वाली 34 ट्रेनें रहेंगी रद्द

झारसुगुड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नवंबर से दिसंबर के बीच रांची समेत कई रूटों की 34 ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारसुगुड़ा स्टेशन पर निर्माण कार्य से रांची होकर चलने वाली 34 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रांची(RANCHI): ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. अगर आप नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के बीच ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर विकास कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इसके चलते रांची समेत कई रूटों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कुल 34 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा. ऐसे में यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए.

ये ट्रेनें रहेंगी रद

  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस - 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक
  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस - 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक
  • 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस - 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर
  • 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस - 1, 8, 11 और 15 दिसंबर
  • 18523 विशाखपट्टनम-बनारस एक्सप्रेस - 29 नवंबर, 6, 9 और 13 दिसंबर
  • 18524 बनारस-विशाखपट्टनम एक्सप्रेस - 30 नवंबर, 7, 10 और 14 दिसंबर
  • 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस - 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर
  • 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस - 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर
  • 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस - 26 नवंबर, 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर
  • 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस - 29 नवंबर, 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस - 7 और 14 दिसंब
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस - 10 और 17 दिसंबर
  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस - 5 और 12 दिसंबर
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस - 7 और 14 दिसंबर
  • 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस - 7 और 11 दिसंबर
  • 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस - 9 और 13 दिसंबर
  • 22358 गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - 9 दिसंबर
  • 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया एक्सप्रेस - 11 दिसंबर
  • 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस - 8 और 10 दिसंबर
  • 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस - 9 और 11 दिसंबर
  • 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस - 11 और 13 दिसंबर
  • 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस - 12 और 14 दिसंबर
  • 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - 11 और 12 दिसंबर
  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस - 13 और 14 दिसंबर
  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस - 10 दिसंबर
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस - 13 दिसंबर
  • 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस - 12 दिसंबर
  • 18638 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर
  • 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस - 11 दिसंबर
  • 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस - 14 दिसंबर
  • 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस - 13 दिसंबर
  • 12836 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर
  • 22837 हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस - 14 दिसंबर
  • 22838 एर्णाकुलम-हटिया एक्सप्रेस - 16 दिसंबर

रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए टिकट बुक कराने या यात्रा से पहले ट्रेन के निर्धारित परिचालन की जानकारी लेना जरूरी होगा.