धोनी के घर निकला 18 साल पुराना जहरीला कोबरा,मचा हड़कंप
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना स्नैक रेस्क्यू टीम की को दी गई. जिसके बाद कड़ी टीम ने घंटों मेहनत कर सांप को रेस्क्यू कर लिया.सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उसे हल्की चोट आई है.
रांची(RANCHI): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना स्नैक रेस्क्यू टीम की को दी गई. जिसके बाद कड़ी टीम ने घंटों मेहनत कर सांप को रेस्क्यू कर लिया.सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उसे हल्की चोट आई है. जिसका इलाज करने के बाद टीम जंगल में छोड़ेगी. टीम के मुताबिक सांप 18 साल पुराना है. और काफी जहरीला कोबरा है.
रेस्क्यू करने पहुंचे नारायण प्रामाणिक ने बताया कि उन्हे फोन पर जानकारी दी गई की महेंद्र सिंह धोनी के दलादली स्तिथ फार्म हाउस पर एक सांप निकला है. सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ धोनी के घर के लिए निकले. जहां उनके घर पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक बड़ा सांप है. जिसे देखा गया है. तुरंत टीम ने उसकी तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सांप मिल गया. जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि सांप को हल्की चोट आई है. जिसे रेस्क्यू करने के बाद टीम साथ ले गई और उपचार कर जंगल में छोड़ दिया.
धोनी या उनके परिवार का कोई नहीं था मौजूद
माही के घर में जिस समय सांप निकला वह या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. घर के कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे. सांप पर नजर पड़ने के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. 6 फिट से ज्यादा लंबा सांप काफी जहरीला बातया जा रहा है. साथ ही वह 18 साल पुराना है.
सांप रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कही भी सांप निकले तो घबराए नहीं. वह तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दे.सांप को सुरक्षित बचाया जा सकता है. साथ ही उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि कई बार लोग सांप को मार देते है जिसमें लोगों को भी खतरा होता है.