रांची भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम , BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अंत्योदय और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया।

रांची भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम , BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची (Ranchi): रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय और पंडित दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि  दी. इस जयंती को ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों के कल्याण के  संकल्प को दोहराया और पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी कि आदर्शों पर चलने की बात कहीं .

आपको बता दें ये पूरा कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया . इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े योगदान को याद किया.

आदित्य साहू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहे. वहीं, बाबूलाल मरांडी ने उनके त्याग, सेवा और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का उल्लेख किया.  कर्मवीर सिंह ने भी उनके राष्ट्रसेवा के कार्यों और पत्रकारिता के योगदान को याद किया.इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के एक बेहद ही अच्छे और महान व्यक्ति थे.