रांची(RANCHI): राज्य में पंचायत चुनाव का बिगुल अपने समय से बजेगा. चुनाव की तैयारी को लेकर राज्यनिर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग लगा है. विभाग ने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरी कर लिया है. साथ ही ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने का निर्णय लिया है. पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि सरकार की तैयारी पूरी है. अपने समय पर राज्य में पंचायत चुनाव होगा.
ओबीसी आरक्षण के साथ होगा चुनाव
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होगा. ट्रिपल टेस्ट के माध्यम से ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करते हुए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. संभवतः पिछड़ा वर्ग आयोग इसे आगे बढ़ाने का काम करेगा.यह प्रक्रिया फिलहाल जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी. पिछली बार भी पंचायत चुनाव समय पर कराए गए थे और इस बार भी चुनाव समय पर ही होंगे.
पंचायत चुनाव समय पर होंगे। ट्रिपल टेस्ट के माध्यम से ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करते हुए चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभवतः पिछड़ा वर्ग आयोग इसे करने का काम करेगा। यह प्रक्रिया फिलहाल जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी।… pic.twitter.com/eVszzQrGCR
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) July 18, 2026
अप्रैल में हो सकती है घोषणा
दरअसल झारखंड में पंचायत में निर्वाचित मुखिया,पंचायत समिति और अन्य सदस्यों का टर्म 2027 के मई माह में पूरा हो रहा है. ऐसे में इसे ध्यान रखते हुए विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी को आगे बढ़ाने में लगा है. समय के साथ पंचायत में फिर से गाँव की सरकार बनाने की कवायद तेज की गई है. संभावना है कि अप्रैल माह में चुनाव की घोषणा हो सकती है. साथ ही मई में सभी जगह चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. जिसकी तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पूर्व में पत्र भी भेजा गया था. जिसमें चुनाव की सभी तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया गया.
बैलेट पेपर से होगा चुनाव
झारखंड में 4345 मुखिया, 5341पंचायत समिति सदस्य,536 जिला परिषद सदस्य है.जबकि 53479 वार्ड सदस्य है. ऐसे में सभी पदों के लिए चुनाव होना है. इस बार भी पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा. चार पद के लिए चार अलग अलग रंग के बैलेट मतदाता को मिलेंगे. जिसमें वह मुहर लगा कर वोट देंगे. इसे लेकर बैलेट बॉक्स को भी तैयार किया जा रहा है.
मई 2027 में खत्म होगा कार्यकाल
इससे पहले 09 अप्रैल 2022 को चार चरणों में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की थी. और पूरे झारखंड में सभी पदों पर चुनाव सम्पन्न करा कर गाँव की सरकार जनता ने बनाई थी. जिनका कार्यकाल मई 2027 में पूरा हो जाएगा. ऐसे में समय पर चुनाव कराने को लेकर सरकार गंभीर है.

