विधायकों को एक जुट करने में लगे नाथवानी,होटल में शिफ्ट हुए एनडीए एमएलए

विधायकों को एक जुट करने में लगे नाथवानी,होटल में शिफ्ट हुए एनडीए एमएलए

रांची(RANCHI): झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तपिश अब बढ़ गई. वोटिंग से ठीक दो दिन पहले सभी प्रत्याशी और दल अपनी रणनीति तय करने में जुटे है. इसी कड़ी में अब निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन में एनडीए विधायकों को एक साथ होटल में शिफ्ट किया जा रहा है. रांची के रेडिशन ब्लू होटल में सभी विधायक रहेंगे. इनके साथ कई भाजपा के सीनियर लीडर भी होटल में मौजूद है. वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक देर शाम सीएम आवास में बुलाई गई है. जहां चुनाव की रणनीति तय की जाएगी.

लेकिन चुनाव से पहले सियासी तपिश बढ़ी है. जहां बिना जीत के आकड़े पास होने के बाद भी भाजपा परिमल नाथवानी के जीत के दम भर रही है. देर रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में परिमल नाथवानी के साथ प्रदेश कमिटी की बैठक हुई. बैठक में खुद के 24 विधायक को एक जुट रखने पर जोर दिया गया. साथ ही 4 विधायकों का जुगाड़ कैसे होगा इसपर मंथन चला.

इस बैठक के बाद ही सभी एनडीए विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही मंगलवार को सभी विधायकों को रेडिशन ब्लू होटल में शिफ्ट करने का कॉल गया. जिसके बाद एक एक कर एनडीए विधायक समान के साथ होटल पहुंचे. जहां आने वाले दो दिनों तक सभी एनडीए के विधायक एक साथ रहेंगे. साथ ही मॉक पोल में हिस्सा लेंगे. और फिर इसी होटल से सीधे सभी 18 जून को मतदान करने विधानसभा जाएंगे.

बताया जा रहा है कि भाजपा और इनके सहयोगी दल के विधायकों को ठहरने के लिए 30 कमरे बुक किए गए. 24 विधायकों के साथ प्रदेश के कई सीनियर लीडर भी साथ ही रहेंगे.चुनाव के समय सभी को एक जुट रखना परिमल नाथवानी के लिए एक बड़ी चुनौती है. यही वजह है कि एक भी वोट इधर से उधर ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

बता दे कि अब तक रेडिशन होटल में बीजेपी राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा,जमुआ विधायक मंजू कुमारी,चतरा विधायक जर्नादन पासवान,बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी,छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो पहुंच गए है. धीरे धीरे अन्य विधायक के पहुँचने का सिलसिला जारी है. इस बीच बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी एक साथ है और एनडीए समर्थित उम्मीदवार जीत रहे है.