BIG BREAKING: एमिटी रांची के कैंपस से विधायक के बेटे का अपहरण, जनार्दन पासवान के बेटे को गेट से उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की खबर सामने आई है. नयासराय इलाके में ऐमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने से अपहरण करने की सूचना है. बताया जा रहा है कि थार और स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने विधायक के बेटे को गाड़ी में जबरन बैठा कर निकल गए. इसकी खबर घर वालों को मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

BIG BREAKING: एमिटी रांची के कैंपस से विधायक के बेटे का अपहरण, जनार्दन पासवान के बेटे को गेट से उठा ले गए बदमाश

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की खबर सामने आई है. नयासराय इलाके में ऐमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने से अपहरण करने की सूचना है. बताया जा रहा है कि थार और स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने विधायक के बेटे को गाड़ी में जबरन बैठा कर निकल गए. इसकी खबर घर वालों को मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सभी आस पास के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है. साथ ही सभी जगह चेकिंग शुरू की गई.

विधायक के बेटे के अपहरण के पीछे क्या वजह है इसका खुलासा सामने नहीं आया है. विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि  उनके बेटे को पहले पीटा गया है. इसके बाद उसे गाड़ी में बैठा कर कुछ लड़के निकल गए. उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई है. जिसके बाद पुलिस ने बताया है कि जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा. विधायक ने कहा कि उनकी किसी से कोई विवाद नहीं है आखिर किस वजह से उनके बेटे को उठाया गया है. यह सवाल का जवाब तलाश रहे है.

बता दे कि ऐमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने कुछ युवक पहुंचे और विधायक के बेटे की पहचान करने के बाद उसके साथ पिटाई की गई. पिटाई के बाद बदमाश उसे गाड़ी में बैठा कर निकल गए है. घटना के बाद यूनिवर्सिटी में भी हड़कंप मचा है. और सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है. दावा किया है कि जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.